वार्षिक युवा पत्रकार सम्मान दिवस एवं पत्रकार कवि दरबार 3 अप्रैल को

Loading

चंडीगढ़: 02.04.2025 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—-सिम्मी मरवाहा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22वां वार्षिक युवा पत्रकार सम्मान दिवस एवं पत्रकार कवि दरबार 3 अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट की प्रबंधन न्यासी एवं कवयित्री राजेंद्र रोज़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन वह वर्ष 2004 से लगातार सिम्मी मरवाहा के जन्मदिन पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में करवाते आ रहे हैं। इस दौरान पीयू चंडीगढ़ से मास कम्युनिकेशन के पत्राचार पाठ्यक्रम में टॉप करने वाले विद्यार्थियों और योग्य पत्रकारों को उनकी काबिलियत के आधार पर शुद्ध चांदी का सम्मान भेंट किया जाता है। इस बार का मुख्य आकर्षण पत्रकार कवि दरबार रहेगा, जिसमें पत्रकार कवि एवं गायक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें सतविंदर सिंह धड़ाक, बिंदु सिंह, गुरनीत कौर, बलजिंदर कौर शेरगिल, जय सिंह छिब्बर, एस. बंसल, सुखविंदर सिंह सिद्धू, दीपक शर्मा चरनारथल और भूपिंदर मलिक शामिल हैं। इसके अलावा बहादुर सिंह गोसल (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) और जगतार सिंह जोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि सिम्मी मरवाहा ने 24 वर्ष की आयु से पहले ही अपना काव्य संग्रह “रेत का घर” लिखा था। उन्होंने दैनिक भास्कर और ज़ी टीवी ग्रुप के साथ कार्य किया था। 22 मार्च 2003 को चंडीगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। उनके चाहने वालों ने उनकी स्मृति में इस ट्रस्ट की स्थापना की, जो पिछले दो दशकों से अधिक समय से यह आयोजन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526749

+

Visitors