चंडीगढ़ 30.03.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—-उत्तर भारत के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित कृष्ण मेहता ने नववर्ष विक्रमी संवत 2082 के आज श्री गणेश के शुभ सनातनी अवसर पर अल्फा न्यूज इंडिया के स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार से नववर्ष विक्रमी संवत 2082 का आरंभ होने से इस वर्ष के राजा सूर्य देव होंगे. नवग्रहों के मंत्री मंडल में वर्ष के मंत्री का भी पद सूर्य को ही प्राप्त हुआ है. हिंदू नववर्ष में अन्न-धन, खनिज व धातु के स्वामी बुध होंगे। खाद्य पदार्थों के स्वामी मंगल होंगे। रसेश शुक्र ग्रह रहेंगे।• पहले दिन 6 ग्रहों का होगा शुभ संजोगज्योतिषाचार्य पंडित कृष्ण मेहता ने आगे बताया कि नव संवत् और नवरात्र के पहले दिन ही मीन राशि में सूर्य देव के साथ चंद्रमा, शनि, बुध, शुक्र, राहु एक साथ विद्यमान रहेंगे। जिससे छह ग्रही योग का निर्माण होता है. साथ ही इस दिन बुधादित्य और मालव्य राजयोग भी बना रहे हैं। आठ दिन के नवरात्रि के महापर्व के दौरान चार दिन रवि योग तथा तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग रहेगा। माता के हाथी पर सवार होकर आना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। क्योंकि हाथी को सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विधान है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है।
