चंडीगढ़ 23 मार्च 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —चंडीगढ़ ललित कला अकादमी और चंडीगढ़ प्रेस क्लब के सहयोग से द्वितीय ट्राइसिटी प्रेस फोटोग्राफर्स अवार्ड एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस द्वितीय ट्राइसिटी प्रेस फोटोग्राफर्स अवार्ड एवं प्रदर्शनी में पत्रकार श्रेणी में अजेश कुमार धरवाल ने पुरस्कार हासिल किया। यह पुरस्कार चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव सह संस्कृति सचिव मंदीप सिंह बराड़ आईएएस की ओर से दिया गया। सौम्य स्वभावी अजेश कुमार धरवाल समय-समय पर जनता और प्रशासन सहित समाज की ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं को समाधान पटल पर सुर्खियां बना प्रस्तुत करते हैं। उक्त प्रदर्शनी 28 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेगी। इसका प्रवेश निःशुल्क और सभी के लिए खुला है।।
