चंडीगढ़ पंचकूला 22/3/2025 रक्षत शर्मा/ हरीश शर्मा+अश्वनी शर्मा/ अनिल शारदा+ पंकज राजपूत — 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट – 2024-25 में चंडीगढ़ पुलिस को प्रथम, पंजाब पुलिस को द्वितीय तथा राजस्थान पुलिस को तृतीय स्थान मिला। शो जंपिंग ओपन ग्रेड प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के “अश्व वुड स्टॉक” के साथ घुड़सवार “कांस्टेबल रमन कुमार” प्रथम स्थान पर रहे, पंजाब पुलिस के “अश्व मस्ताना” के साथ घुड़सवार “हैड कांस्टेबल गुरतेरा सिंह” द्वितीय स्थान पर तथा राजस्थान पुलिस के “अश्व जेन्नी” के साथ घुड़सवार “भगचंद बैरवा” तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि अशोक नेगी, पी.एम.जी., महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर ब्रिगेडियर जी. एस. गिल, उप महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू, सुनील कांडपाल, सेनानी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
