हरदेव सिंह उभ्भा ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से की मुलाकात

Loading

चंडीगढ़, 7 मार्च (आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से उनके दिल्ली कार्यालय में मुलाकात की तथा पंजाब के राजनीतिक हालातों व पंजाब से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उनके साथ प्रितपाल शर्मा गिदड़बाहा तथा एडवोकेट गुरप्रीत सिंह संधू आदि भी उपस्थित थे। हरदेव सिंह उभ्भा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभाली है तब से हर पंजाबी दुःखी है और अब इस भ्रष्ट सरकार से छुटकारा चाहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जनता में डर का माहौल है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चलाने को नाटक की स्टेज समझते हैं। भगवंत मान सिर्फ केजरीवाल को खुश करने में लगे रहते हैं। आम दामी पार्टी के पास पंजाब के विकास को लेकर कोई विजन या योजना नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ दावों और झूठे वादों से जनता को मुर्ख बनाने का काम कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके विल्कुल विपरीत है, लेकिन जनता सब जान चुकी है।हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली विजय के बाद अब पंजाब की बारी है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सहित आप के सभी भ्रष्ट नेताओं को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेंका है। क्योंकि दिल्ली की जनता के साथ केजरीवाल तथा उसकी सरकार ने सुविधाओं के नाम पर सिर्फ धोखा ही दिया और अबकी बार उन्हें जो मौका मिला तो उन्होंने उसका सही इस्तेमाल किया है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता देकर अपना तथा दिल्ली का भविष्य निर्धारित किया है। अब पंजाब की जनता ने भी अपने साथ तथा दिल्ली वासियों के साथ हुए धोखे को देखते हुए पंजाब में भी आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को उखाड़ फेंकने तथा भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की सत्ता सौंपने का निर्णय ले लिया है।तरुण चुग ने इस अवसर पर हरदेव सिंह उभ्भा को आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार के पास पंजाब के विकास के लिए बहुत योजनायें हैं। मोदी सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास के लिए फंड की भी कोई कमी नहीं हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

265936

+

Visitors