शिमला 19.2.25 परिणीता शर्मा—– स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े शाह गैंग गिरोह पर बड़ी कार्यवाई की है।पुलिस ने बुधवार को संदीप शाह गिरोह में तहसील कल्याणकारी अधिकारी के बाद एक महिला वकील को पकड़ा है। पुलिस जांच में गिरोह से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस गैंग के अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुलिस कर्मी और तीन महिलाएं शामिल हैं।पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह ने जिले के हर वर्ग के युवाओं को नशे के जाल में फंसाया था। कुछ लोग नशे के आदी होकर तस्करी में शामिल हुए। वहीं कुछ ने पैसों के लालच में चिट्टे की तस्करी शुरू की।पुलिस ने बुधवार को ढली की रहने वाली एक महिला वकील अंवतिका को भी गिरफ्तार किया है। शाह गिरोह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अब तक 5 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। कई बेनामी खातों की जांच अभी जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच में खुलासा हुआ है कि डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के आधार पर 25 और महिलाओं के संदीप शाह गैंग से जुड़े होने की आशंका है । इन सभी की नशा तस्करी में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए और सबूत जुटा रही है।जल्द ही और लोगो को भी गिरफ्तारी हो सकती है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की जंग जारी है । उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो नशा फैलाएगा, वह जेल जाएगा। बता दें कि पुलिस ने इस गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह सिर्फ हिमाचल में नही बल्कि पूरे उत्तर भारत मे नशा तस्करी करता था ।पुलिस ने अब तक इस मामले में 36 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
