![]()
चंडीगढ़ 29-01-2025– अनिल शारदा हरीश शर्मा प्रस्तुति— चंडीगढ़ में राजनीति पिछले कुछ अरसे से अपने स्तर और महत्व को खो रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आई एक दूसरे को नीचा दिखाने से गुरेज नहीं बरत रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ में सत्ता सुख भोगने की लालसा में कांग्रेस आई और आम आदमी पार्टी एकजुट होकर भाजपा को रोकने की कोशिशें जारी रखे हुए हैं।।
चंडीगढ़ के नगर निगम में मेयर चुनाव के मुहाने पर अब भाजपा और आप कांग्रेस गठबंधन की तरफ से वो सब किया जा रहा है, जो राजनीति के नए दौर में चुनाव जीतने के लिए किया जाना चाहिए। भाजपा अब भ्रष्टाचार के आरोप में मेयर कुलदीप कुमार टीटा को कल मेयर चुनाव के समय मतदान से रोकने की कोशिश में जुट गई है। तो गठबंधन इस कोशिश को नाकाम करने के प्रयास में लग गया है। आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ सह प्रभारी डॉ. सन्नी अहलूवालिया ने कहा कि कल मेयर कुलदीप कुमार टीटा समेत गठबंधन के सभी पार्षद पूरी एकजुटता से वोट डालेंगे। और दोबारा गठबंधन का ही मेयर बनेगा। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा के अपने वोट पूरे नहीं होते हैं, भाजपा वहां अपनी सत्ता का दुरुपयोग करके और षड्यंत्रकारी हथकंडे अपनाकर चुनाव जीतने की कोशिश करती है। देश में इसके अनेक उदाहरण हैं। अब मेयर कुलदीप कुमार के खिलाफ भी चुनाव के मौके पर भाजपा ने षड्यंत्र रचा है। लेकिन आआपा इसको भी कामयाब नहीं होने देगी। डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि आप इस मामले में आज ही अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। और भाजपा के षड्यंत्र के खिलाफ न्याय मांगेगी। डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा। और कल गठबंधन के सभी पार्षदों के साथ मेयर कुलदीप कुमार भी मेयर चुनाव में मतदान करेंगे।। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल्स पर खबरें दिखाई दे रहीं हैं कि चंडीगढ़ नगर-निगम के कांग्रेस आई और आम आदमी पार्टी गठबंधन के मेयर कुलदीप कुमार टीटा पर भ्रष्टाचार को लेकर फिर दर्ज कर दी गई है। और भारतीय जनता पार्टी अब मेयर कुलदीप कुमार से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा मांग रही है।। आज भारतीय जनता पार्टी ने सुखना लेक पर अपने सभी पार्षदों को लेकर लंच पर ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है और अपनी एकता और एकजुटता का सबूत दिया है। आप ने अपने पार्षदों को लेकर फोटो वायरल करके अपनी एक जुट का सबूत दिया है। कांग्रेसी पार्षद कल मेयर चुनाव में सीधा जाकर वोटिंग करेंगे। कांग्रेसी पार्षदों ने रोपड़ के बाद अब लुधियाना का रुख किया है।।


