![]()
चंडीगढ़ 30 दिसंबर आर शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा बीरबल शर्मा प्रस्तुति— देश की संसद में प्रति मिनट की कार्यवाही चलाने के लिए प्रति मिनट का खर्च ढाई लाख रूपए है। फानेंशियल एक्सप्रेस डॉट कॉम से बात करते हुए, पूर्व लोकसभा महासचिव पीडीटी आचार्य ने कहा कि संसद को चलाने में प्रति मिनट लगभग 2.5 लाख रुपये का खर्च आता है।आंकड़ों का ब्यौरा देते हुए, आचार्य ने बताया कि इसमें भवन के रखरखाव और बिजली, पानी, पेट्रोल और खाद्य बिल, संसद की सुरक्षा, सांसदों, उनके अंगरक्षकों, संसद कर्मचारियों और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी कर्मचारियों के वेतन और भत्ते जैसे अन्य रखरखाव व्यय शामिल हैं। संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया, “एक वर्ष में संसद सत्र के दौरान 80 दिन चलती है। प्रत्येक दिन दोनों सदनों में लगभग छह घंटे तक कार्यवाही होती है। यदि हम संसद पर होने वाले कुल वार्षिक व्यय को ध्यान में रखें तो सदन चलाने में प्रत्येक मिनट 2.5 लाख रुपये खर्च होता है।”

