7 total views , 1 views today
चंडीगढ़ नयी दिल्ली- जैसलमेर 29 दिसंबर आरके विक्रमा शर्मा चंद्रभान सोलंकी—- भौतिक परिदृश्य में मानस की मनमर्जियां बढ़ने से पर्यावरण और प्रकृति ने भी अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। उत्तरी भारत सहित मध्य भारत यानी मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बरसात ने अपने तेवर दिखाए हैं। मध्य प्रदेश व राजस्थान समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में शनिवार सुबह तक एक दिन में 41.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। ध्यान रहे कि यह दिसंबर में 101 साल में एक दिन में होने वाली सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में तेज बारिश और अच्छे खासे ओले गिरे। भोपाल में शनिवार को हुई 17 एमएम (पौन इंच) बारिश ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया। यह पिछले 5 साल बाद दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। शनिवार को पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी खूब बरसात हुई। शिमला और कश्मीर मनाली में भारी हिमपात हुआ। जनजीवन प्रभावित हुआ और यातायात अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी क्षेत्रों को एक सूत्र में पिरोने वाली अटल टनल बंद कर दी गई है। हजारों बहन भारी जाम में फंसे हुए हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी के क्षेत्र में अगले तीन दिन का मौसम सुखद रहने की जानकारी दी गई है।नं
