बढ़ती सर्दी में किसी की भी ठंड से होने वाली मौत सरकार व समाज के मुंह पर तमाचा मानवता प्रेमी बांट रहे कम्बल गर्म कपड़े

Loading

चंडीगढ़/जेसलमेर-24 दिसंबर आरके विक्रमा शर्मा चंद्र भान सोलंकी प्रस्तुति—- पंचकूला में सर्दी के मौसम में गरीब लोगों को कंबल और गर्म कपड़े जुराबे मफलर टोपियां आदि जुटाने के लिए मीडिया जंक्शन समाचार पत्र और ट्राई सिटी प्रेस क्लब, बाबा बालक नाथ जी को समर्पित सिद्ध पौणाहारी सेवा दल ने नेकी की दीवार का यहां वहां अनेकों जगहों पर परोपकार शुरू की। जिन लोगों के पास अपनी जरूरत से ज्यादा का गरम कपड़ा कंबल रजाई गद्दा कोई भी समान होता है वह नेकी की दीवार पर रख देता है। और जरूरतमंद आकर अपने हिसाबसे जरूरी वस्त्र उठा ले जाता है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में ओम महादेव कांवड सेवा दल गर्म कपड़े कंबल रात को अपने दल के साथ यहां वहां बांटता दिखाई देता है। ट्राई सिटी में अनेकों जगह नेकी की दीवारें बड़ा पैलेस पर घोषित कर दी जा रही हैं। अब तो अनगिनत समाजसेवी लोग, मंदिर व गुरुद्वारे व एन जी ओज आदि रात को गर्म कंबल बांटते दिखाई देते हैं। साधन संपन्न लोग स्कूलों में झोपड़ पट्टी क्षेत्रों में खुद जाकर बच्चों को गर्म कपड़े शूज जुराबें जैकेट मफलर टोपियां बताते हैं। सर्दी के कहर की बढ़ी बहार,,,,सेवादार तैयार**गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद ने सड़कों पर कंबल सेवा शुरू की*❤️श्री गंगा नगर–ठंड का प्रकोप शुरू होते ही सड़कों, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों की लिए जैसे आफत का पहाड़ टूट पड़ता है। *बढ़ती ठंड के साथ अखबारों की सुर्खियां “ठंड से $$$$ की मौत” जैसी खबरे सभ्य समाज के माथे पर कलंक होती हैं*। और ऐसे मौसम में गरीब का जीना दुश्वार जो जाता है। सो *हर बार की तरह इस वर्ष भी गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद द्वारा कंबल सेवा शुरू की गई है। जो पूरी सर्दियां जारी रहेगी*। ताकि हमारे आस पास ठंड दे कोई जानी नुकसान न हो। रात को या देर रात को थोड़े थोड़े दिन बाद यह सेवा लगातार चलेगी। *अगर आपको अपने पास कोई जरूरतमंद नज़र आता है जिसे बिस्तर या कंबल की जरूरत है तो तुरंत बाबा दीप सिंह गुरद्वारा साहिब सम्पर्क करके आप कंबल बिस्तरे प्राप्त कर सकते हैं*। आज कंबल सेवा में वीर हरप्रीत सिंह बबलू, कुलविंदर सिंह राजू,अमरजीत सिंह शैरी, अमनप्रीत सिंह मोनू ढिल्लों,मनमोहन सिंह मनी, सुखदेव सिंह पंछी, पुष्पिंदर सिंह सोनू, जपजोत सिंह, हरसिमरन सिंह चिंकू, शिवा सिंह, गोरु सिंह आदि ने सेवा निभाई— *तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा* 94140-89123.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

257548

+

Visitors