पूर्व भाजपाई सरकार की राह पर सुक्खू सरकार बस अतिरिक्त सेवा की करी घोषणा

Loading

चंडीगढ़ शिमला 30 अक्टूबर आरके विक्रमा शर्मा+हरीश शर्मा प्रस्तुति— हिमाचल प्रदेश में पहले की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी सरकार की तरह सुक्खू सरकार ने भी इस दीपावली पर्व पर हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बस यात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशाला डिवीजन से दिल्ली, हरिद्वार और शिमला की ओर जाने वाली बसों की समय सारिणी जारी की है। एचआरटीसी के मंडल प्रबंधक पंकज चड्ढा मुताबिक यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस बार अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन करेगा। ताकि बस यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक आराम और सुगमता मानसिक शारीरिक और दिमागी शांति मिले।

घोषित बस सेवाओं का विवरण के मुताबिक,,,,,

  1. बैजनाथ-भरोल-दिल्ली (X2 AC)

मार्ग: बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, अंब, ऊना, चंडीगढ़

प्रस्थान समय: बैजनाथ से 19:45, पालमपुर से 20:50, कांगड़ा से 21:35, जसूर से 22:35

  1. बैजनाथ-जोगिंदर नगर-हरिद्वार

मार्ग: बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, ज्वालाजी, देहरा, ऊना, चंडीगढ़

प्रस्थान समय: बैजनाथ से 14:50, पालमपुर से 15:44, कांगड़ा से 17:00, जसूर से 17:50

  1. चंबा-हरिद्वार

मार्ग: बनीखेत, चौवारी, जसूर, तलवाड़ा, ऊना

  1. धर्मशाला-दिल्ली (डीलक्स)

मार्ग: कांगड़ा, बनखंडी, देहरा, ऊना, चंडीगढ़

प्रस्थान समय: धर्मशाला से 18:00

  1. चंबा-शिमला

मार्ग: बनीखेत, लाहड़ू, चोवारी, सिहुंता, द्रमण, कांगड़ा, हमीरपुर

प्रस्थान समय: 16:00

  1. धाररूहला-शिमला (वोल्वो)

मार्ग: कांगड़ा, ज्वालाजी, हमीरपुर

प्रस्थान समय: 22:00

यात्री अपनी यात्रा संबंधी जानकारी और पूछताछ के लिए संबंधित बस स्टैंड के संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। स्थानीय जनता ने सुखविंदर सुक्खू की सरकार का दिल से धन्यवाद किया है। और कहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की याद ताजा हो गई है। जिन्होंने पिछली दिवाली पर दिल खोलकर बसें चलाई थीं। उसी क्रम को कांग्रेसी सरकार ने भी जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

273615

+

Visitors