भाजपा सरकार की दूसरी ताजपोशी 17 अक्टूबर को

Loading

पंचकूला 12 अक्तूबर हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —हरियाणा की नई भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्तूबर को पंचकूला के दशहरा मैदान में बृहस्पतिवार को सवेरे 10.00 बजे आयोजित होगा। उक्त समारोह की शान देश के तीसरी बार सरकार बनाने वाले नरेंद्र दामोदर मोदी जी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे। और हरियाणा प्रदेश में तीसरी मर्तबा भारतीय जनता पार्टी की सरकार और दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की सैनी नायब सिंह शपथ लेंगे। हरियाणा विधानसभा के मौजूदा चुनाव परिणाम में आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर ब्राह्मण विधायक जीतकर सामने आए हैं। सो इस सरकार में उनका पूरा बनता हक मिलेगा। इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेताओं को चिट्ठी भी लिखी है। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह जिला पंचकूला में सेक्टर 5 के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। और इसकी तैयारी रात दिन जोरों पर हैं। जिलेभर में अभी से पुलिस की मुस्तैदी गाहे-बगाहे काबिज कर दी गई है। दूसरे प्रति से आने वाले मुख्य अतिथियों के रहने आदि व्यवस्था के भी इंतजाम मुकम्मल किए जा रहे हैं। बिजली और पानी समेत पार्किंग की व्यवस्था स्थापित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107281

+

Visitors