आशीष तिवारी अब चंडीगढ़ और पंजाब के बने रेजिडेंट एडिटर अमर उजाला के लिए

Loading

चंडीगढ़ 3 अक्टूबर आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा— चंडीगढ़ के लिए यह चेहरा उतना ही जाना पहचाना और अपना है. जितना इस चेहरे के लिए चंडीगढ़ शहर. जी हां! आशीष तिवारी अमर उजाला में अपनी दूसरी पारी बतौर चंडीगढ़ और पंजाब के रेजीडेण्ट एडिटर के नाते शुरू कर रहे हैं। शहर को एकबार फिर इनसे बहुत उम्मीदें हैं। और शहर उनका अपना जाना पहचाना समझा हुआ शहर है। यहां की मुश्किलात से वाकिफ है। यहां की ब्यूरोक्रेसी और नेतागिरी तानाशाही गुंडागर्दी और प्रशासनिक अनियमिताएं और अव्यवस्थाओं से आशीष तिवारी की कलम कई मर्तबा रूबरू होती रही है। विभागों की सच्चाई व्यक्त करना झकझोर देने वाली खबरें प्रकाशित करना और समाज को एक नई दिशा देते हुए प्रशासन की और राजनीति की दशा सुधारना उनकी पहल होती है।

“अल्फा न्यूज़ इंडिया” और “ऑल इंडिया मीडिया आर्गेनाइजेशन की ओर से आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा उनकी दूसरी पारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता है। शहर का मंगल होगा और शहर हमेशा अपने होनहार कलमकार आशीष तिवारी के साथ कदम ताल मिलाएगा। इसी आशा के साथ चंडीगढ़ पंजाब के अमर उजाला के लिए रेजिडेंट एडिटर आशीष तिवारी और चंडीगढ़ सहित पंजाब को निस्वार्थ भाव से मांगलिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107663

+

Visitors