आप को किसानों की मिली पुरजोर सपोर्ट

Loading

पंचकूला/ नारायणगढ़: 21 सितंबर हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा:–आज आम आदमी पार्टी के लिए बहुत ही खुशी का दिन है. जब किसानों के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद चौधरी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल को विधानसभा हरियाणा की चुनाव में मुकम्मल सहयोग समर्थन देने के लिए पत्र जारी किया। उक्त सहयोग समर्थन के लिए नारायणगढ़ हलका विधानसभा उम्मीदवार गुर पाल सिंह के लिए हलका चुनाव प्रभारी हरमीत सिंह छिब्बर रिटायर्ड एक्साइज टेक्स्सेशंस ऑफिसर ने कहा कि ‘हम सब राष्ट्रीय किसान जत्थेबंदी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं और कामना करते हैं कि हरियाणा के अंदर सभी किसान भाई आम आदमी की सरकार बनाएंगे और हरियाणा को खुशहाल बनाने में अपना योगदान डालेंगे।

गुरपाल सिंह, एम एल ए उमीदवार नारायण गढ़ विधानसभा हरमीत सिंह छिब्बर ई टी ओ रिटायर्ड सीनियर राज्य पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी पंजाब ज्ञान चंद धीमान, आप नारायण गढ़ सोम नाथ सौंटली ब्लाक प्रधान व सभी वलंटीयर साहिबान व पदाधिकारी आम आदमी पार्टी और भगवंत सिंह जी मान मुख्यमंत्री पंजाब टीम ने हलका वासियों को भरोसा दिलाया कि सर्वाधिक विकास कार्यों की आम आदमी पार्टी सत्ता में काबिज होते ही झड़ी लगाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94391

+

Visitors