नाबालिगा से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

Loading

चंडीगढ़ 03 सितंबर अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति— चंडीगढ़ में नाबालिगा से जबर जिन्नाह के आरोप में युवक गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। जो इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2, चंडीगढ़ में काम करता है। इस मामले में पोक्सो एक्ट और रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना तब हुई जब नाबालिग लड़की अपनी सहेली और एक युवक के साथ घूमने के लिए राहुल के दफ्तर गई थी। जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को पीड़िता अपनी सहेली और राजकुमार उर्फ राज के साथ हलो माजरा स्थित शिव मंदिर के पास मिली थी। तीनों ने रातभर बाहर घूमने का निर्णय लिया और राजकुमार उन्हें अपने दोस्त राहुल के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित दफ्तर ले गया। रात में राहुल के दफ्तर में सभी ने खाना खाया। इसके बाद पीड़िता की सहेली सोने के लिए नीचे चली गई, जबकि पीड़िता वहीं रुक गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साभार व्हाट्सएप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

92005

+

Visitors