आम आदमी पार्टी पार्षद जसवीर सिंह लाडी होंगे गिरफ्तार???

Loading

चंडीगढ़– 7 अगस्त-अल्फा न्यूज़ इंडिया ब्यूरो — चंडीगढ़ की सियासत में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आई और आम आदमी पार्टी के बीच 36 का आंकड़ा गहराया हुआ है। हालांकि आम-आदमी पार्टी ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है ।पहले मेयर चुनाव जीते और फिर आपसी गठजोड़ से सत्ता सुख भोगने के लिए दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी आपस में गले मिल-बैठते हैं।

आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी पर मामला दर्ज होने की खबर सबको मालूम है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के इस पार्षद जसवीर सिंह लाडी को जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का झंडा जलाने और सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल करने पर आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी पर मामला दर्ज किया गया है। उक्त वीडियो में भाजपा के झंडे को माचिस की तीली से आग लगाने वाले वाले व्यक्ति पर भी मामला दर्ज हो सकता है वीडियो बनाने वाले पर भी एक्शन होगा। ऐसा कानून की व्याख्या कहती है। जसवीर सिंह लाडी के साथ इस मौके पर जमा अन्य युवकों ने तात्कालीन कांग्रेसी पार्टी के लिए सांसद टिकट से बने उम्मीदवार मनीष तिवारी जिन्दाबाद के नारे लगाए थे। आम आदमी पार्टी के इस पार्षद जसवीर सिंह लाडी को जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस सीखचों के पीछे धकेल देगी। झंडा फूंकने के घृणित मामले में जसवीर सिंह लाडी पार्षद पर खूब थू थू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

91991

+

Visitors