30 total views , 1 views today
कांगड़ा- 30 जुलाई अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति—
डॉक्टर राजेश शर्मा और उनकी पत्नी काेमल शर्मा ने अपनी माता स्व. उर्मिला शर्मा व पिता स्वर्गीय पंडित बालकृष्ण शर्मा की याद में सावन माह के दूसरे साेमवार काे
आज गुप्त गंगा धाम में विधिवत नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना करवाई। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सावन के इस पवित्र माह, जाे भगवान शिवजी काे अर्पित व सबसे ज्यादा प्रिय है। सावन का महीना बहुत ही पावन और देवों के देव महादेव को समर्पित माना गया है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन में भगवान शिव का पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। भगवान शिव की अनुकंपा कांगड़ा और विधानसभा क्षेत्र के सभी वासियाें पर बनी रहे। यही मेरी भगवान शिव से प्रार्थना है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप सावन के महीने में अपने घर में शिवलिंग की स्थापना करते हैं। तो इसके विशेष लाभ मिलते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक करने का भी महत्व बताया गया है। अगर आप सावन में शिव जी को कच्चा दूध अर्पित करते हैं। तो इससे सुख-सौभाग्य बना रहता है।
