पंजाब के उद्योगपति जगदीप सिंह बनेंगे प्रथम ओनरेरी कौंसल जनरल

Loading

चंडीगढ़ में शुरू होगा दक्षिण कोरिया का कांउसलेट कार्यालय

पंजाब के  जगदीप सिंह बनेंगे प्रथम ओनरेरी कौंसल जनरल 
चंडीगढ़ ; 21 दिसम्बर ; आरके विक्रमा शर्मा /एनके धीमन ;—
 भारत व कोरिया के बीच वर्षों से चले आ रहे कारोबारी संबंधों को अब और मजबूती मिलेगी। जिसके चलते दक्षिणी कोरिया द्वारा सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कांउसलेट कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। जिसका उदघाटन भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चो हयून 23 दिसंबर को करेंगे। 
दक्षिण कोरिया द्वारा पंजाब के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सिग्मा फ्रूडनबर्ग नोक के चेयरमैन जगदीप सिंह को प्रथम ओनरेरी कौंसल जनरल नियुक्त किया जा रहा है। इस दौरे के बारे में जानकारी देते हुए सिग्मा समूह के प्रवक्ता वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जगदीप सिंह पिछले लंबे समय से भारत व कोरिया के संबंधों की मजबूती की दिशा में काम कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें यह नियुक्ति दी जा रही है।

इस दौरे के दौरान कोरियन राजदूत चंडीगढ़ के कई बड़े औद्योगिक घरानों के संचालकों के साथ बैठक करने के अलावा रॉक गार्डन का भी भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के सैक्टर-नौ में शुरू होने वाले कौंसल कार्यालय से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ के कारोबारियों, विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों को भारी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94258

+

Visitors