पुलिस हेडक्वार्टर स्टाफ ने सजाई मीठे ठंडे पानी की छबील

Loading

चंडीगढ़ 26 जून–बीरबल शर्मा अनिल शारदा— गर्मियों की इस मर्तबा पारा हद से ज्यादा उछाल पर है। सिटी ब्यूटीफुल यानी पत्थरों के शहर में पर 47 डिग्री सेल्सियस कोछू चुका है। प्यास से व्याकुल हर कोई तेरा हीतेरा ही कर रहा है। ऐसे में पानी का एक घूंट मिल जाना भी जिंदगी को राहत देता है। और अगर यदि शीतल मीठा जल और वह भी श्रद्धा आस्था के साथ सम्मान स्नेह के साथ पिलाया जाए। तो यह तो सोने पर सुहागा है। इसी नेक नियति को आगे रखकर शहीद ऐ सरताज गुरु महाराज अर्जन देव जी के महान त्याग को समर्पित पुलिस हेड क्वार्टर की पार्किंग में शीतल मीठे जल की सिविल सजाई गई और काले चने का प्रसाद भी बांटा गया। चंडीगढ़ पुलिस के बड़े अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों की उक्त सामाजिक सेवा भावना को शाबाशी दी है। खबर लिखेजाने तक हजारों लोगों ने सिविल का ठंडा मीठा जल पिया और चने का प्रसाद खाया। अभी भी छबील पुरजोरों पर चल रही है। सेक्टर 9 के वीडियो सहित जन मार्ग पर गुजरते वाले हजारों लोगों ने मीठे जल की छबील का लाभ उठाया। चंडीगढ़ पुलिस हैडक्वाटर और डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन डिपार्मेंट इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट विजिलेंस डिपार्मेंट स्टेट लीगल अथॉरिटी सर्विसेज डिपार्मेंट और चंडीगढ़ युटी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारी ने बड़ी संख्या में उक्त छबील का शीतल मीठा जल पिया और चना प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94090

+

Visitors