पंथक पक्षों से निर्दलीय उम्मीदवारों ने पंजाब और भारत को जगाया

Loading

चंडीगढ़ 05-06-24– अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क –भारत में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और सामने आए परिणामों ने सबको हैरान कर दिया है। पंजाब में लोगों ने कांग्रेसाईमें विश्वास ज्यादा जताया है। और कांग्रेस पार्टी मुसलमान ईसाइयों हिंदुओं और सिखों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी फिर करार दी गई है। पंजाब में कुल 13 सीटें थी। ज्यादातर कांग्रेस ने जीती हैं। पंजाब में पथक पक्ष की ओर से दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। जिन्होंने पंजाब ही नहीं देश और विश्व को अपनी ओर आकर्षित किया है। खंडूर साहब से अमृत पाल सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। अमृत पाल सिंह ने पंजाब के पूरे लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मत अंतराल से रिकॉर्ड जीत हासिल की है।

फरीदकोट लोक सभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह मलोया (चंडीगढ़) ने सब पार्टियों के दिग्गजों को पछाड़ दिया। पंजाब की सियासत में यह दोनों जीत अपने आप में महत्वपूर्ण है और सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए इतना ही काफी है की इन निर्दलीयों ने अच्छे खासे नेशनल लेवल की पार्टियों के दिग्गजों को पछाड़ दी है। और दोनों की पॉलिटिक्स में किसी भी प्रकार की बैक ग्राउंड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94235

+

Visitors