कांग्रेस आई ने दस नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दिखाया बाहर का रास्ता

Loading

चंडीगढ़ 03 जून बीरबल शर्मा अनिल शारदा — 19 अप्रैल से 01 जून  तक कुल 07 चरणों में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए वोट डाले जा चुके हैं और अब राजनीतिक पार्टियों और उनके उम्मीदवारों में 04 जून को आने वाले रिजल्ट को लेकर हलचल है। वहीं इस बीच चंडीगढ़ में कांग्रेस आई ने अपने खेमे में ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहली जून को ही लोकसभा चुनाव चयन हेतु सम्पन्न करवायें गये हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस के पांच नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है और 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा पांच अन्य नेताओं को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली से पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

चंडीगढ़ कांग्रेस आई से जिन नेताओं को सस्पेंड कर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया उनमें चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे जिनको हाल ही में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा किनारे कर दिया था।

उक्त लोकसभा चुनाव के बीच दीपा दुबे चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लकी और उम्मीदवार मनीष तिवारी को लेकर विरोधी तेवर दिखाती रही । वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ कांग्रेस आई के वाइस प्रेसिडेंट अनवर उल हक को भी सस्पेंड किया है। चंडीगढ़ कांग्रेस आई के जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर, सचिव साहिल दुबे और सदस्य अभिषेक शर्मा पर यह कार्रवाई की गाज गिराई गई है।

लोकसभा चुनाव के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस आई से पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण को उपाध्यक्ष पद से हटा दिय। इसके साथ ही विनोद शर्मा को महासचिव पद से हटाया गया। इसी प्रकार मनोज गर्ग को सचिव पद से, सतीश कैंथ को प्रवक्ता के पद से और हाकम सरहदी को सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108330

+

Visitors