टंडन और तिवारी सेकंड एंड थर्ड पोजिशन के लिए आमने-सामने –प्रताप राणा

Loading

चंडीगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे प्रताप राणा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय टंडन और गठबंधन (उनके अनुसार सिर्फ कहने को) के उम्मीदवार मनीष तिवारी पर तगड़ा निशाना साधा है। प्रताप राणा का कहना है, संजय टंडन और मनीष तिवारी तो दूसरी और तीसरी पोजीशन के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चंडीगढ़ की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के चेहरे पर वह वोट करने जा रही है और लगातार मुझे चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों के लोगों से समर्थन मिल रहा है। लोग मुझे फोन करके मैसेज करके समर्थन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस बार बदलाव की बयार है। जिस तरीके से देश में सरकार में बदलाव की बयार है उसी तरीके से चंडीगढ़ में भी इस बार बदलाव होना है क्योंकि चंडीगढ़ के लोगों ने पिछले 20 सालों में कांग्रेस और भाजपा दोनों का शासन देख लिया है। दोनों के शासन देखने के बाद लोगों के जीवन स्तर में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ है।स्टार प्रचारकों को की जरूरत इसलिए क्योंकि काम नहीं किया जनता केप्रताप राणा ने आज चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी में चंडीगढ़ को लेकर जारी किए गए मेनिफेस्टो को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि 2014 के वादे 2024 में भी उसी तरीके से खड़े हुए हैं तो आखिरकार आपने 10 साल काम क्या किया है। यही वजह है कि आपको स्टार प्रचारको की जरूरत पड़ रही है। अगर भाजपा ने काम किया होता तो 40 – 40 स्टार प्रचारकों की लंबी चौड़ी लिस्ट नहीं होती। जनता को पता होता कि हमारे काम हुए हैं।भाजपा की ना नीति है ना नियत प्रताप राणाभारतीय जनता पार्टी पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा की ना तो भाजपा के पास चंडीगढ़ के लोगों के लिए नीति है ना ही नियत है। वरना चंडीगढ़ के एक इलाके के लोग पिछले 20 सालों से पानी के लिए तरस रहे हैं। इन 20 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने यहां शासन किया है परंतु मूलभूत सुविधाएं देने में दोनों ही पार्टियों की सरकार अक्षम रही हैं। यही वजह है कि टंडन चंडीगढ़ में अकेले अपना प्रचार करते हुए नजर आते हैं, आखिर क्या वजह है कि भाजपा का कोई भी बड़ा नेता उनके साथ नजर क्यों नही आता। क्योंकि जनता के पास जाए तो किस मुंह से जाएं। इस वजह से नेता लोग भी अब जनता से मुंह चुरा रहे हैं।कांग्रेस के नेता भाजपा पर तो भाजपा के नेता कांग्रेस पर लगा रहे हैं आरोपकामोबेस यही स्थिति उनको मनीष तिवारी को लेकर भी नजर आती है क्योंकि 2014 के पहले चंडीगढ़ में कांग्रेस के सांसद हुआ करते थे और लगातार 10 साल तक कांग्रेस ने चंडीगढ़ पर शासन किया है। पर चंडीगढ़ को जो दर्जा मिलना चाहिए था वह दर्जा तो वह दिला ना सके जबकि उस समय केंद्र में उनकी ही सरकार थी।चंडीगढ़ का गौरव एवं चंडीगढ़ का मान सम्मान दिलवाना मेरा लक्ष्यचंडीगढ़ का जो मान सम्मान केंद्र सरकार से मिलना चाहिए, जो विकास की रफ्तार चंडीगढ़ की होनी चाहिए वह रफ्तार निर्दलीय उम्मीदवार प्रताप सिंह राणा दिलाएगा। प्रताप सिंह राणा ने कहा, चंडीगढ़ की जनता से मेरा वादा है की स्वच्छता सर्वेक्षण में जिस तरीके से चंडीगढ़ हर बार पिछड़ जाता है, पहले साल में ही चंडीगढ़ को नंबर वन बनाने के लिए जो कार्रवाई करने की वह की जाएगी। चंडीगढ़ में अरसे से जो कूड़े का एक पहाड़ खड़ा हो रखा है उसको हटाना मेरी टॉप फाइव की लिस्ट में है। मलोया इलाके में जहां 20 साल से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा यह मेरी टॉप फाइव की लिस्ट में रहेगा। पानी लोगों का मूलभूत अधिकार है यह तो मिलना ही चाहिए। एक तरफ तो यह दोनों लोग नगर निगम में बैठकर 20000 लीटर और 40000 लीटर पानी फ्री देने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ का एक इलाका ऐसा भी है जहां के लोगों को 20 साल से पानी नहीं मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107578

+

Visitors