सुरक्षा शौर्य और शांति का पर्याय 51 वीं बटालियन का 49 वां स्थापना दिवस सम्पन्न

Loading

            चंडीगढ़ ; 12 फरवरी ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—-देश की शान बाण और आन कही जाने वाली 51 वीं बटालियन पहली फरवरी 1969 को अजमेर में स्थापित हुई थीं। इसके बाद यह युनिट देश के सभी भागों में तैनात रही और अपनी सेवाएं विभिन्न राज्यों में जैसे गुजरात, पश्चिम बंगााल, नागालैंड, मणिपुर, पंजाब, जम्मू और काश्मीर, त्रिपुरा , राजस्थान, आसाम, ओडिसा, छत्तीसगढ और चण्डीगढ में दी। वर्ष 2002 में इस बटालियन को नार्थ ईस्ट रीजन की बेस्ट पारिचानिक बटालियन चयनित किया गया तथा वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14, 2014-15 में पश्मिोत्तर सेक्टर की सर्वोत्तम पारिचालनिक एवं 2014-15 में सर्वोत्तम एड््म युनिट घोषित की गई।
51 बटालियन की 49 वीं वर्षगाठ पर मेलो का आयोजन परेड ग्राउण्ड, हल्लोमाजरा कैम्प मंेे दिनांक 12/02/17 को किया गया। इस मेले मेें लगभग 3000 लोगों ने अपना आगमन दर्ज किया व विभिन्न खेलों, झूलों व प्रतियोगिताओं में भाग लिया
उपलब्धियों का सफर ;— चण्डीगढ मे 51 वाहिनी के0रि0पु0बल 2009 मे आई और तभी से चण्डीगढ पजांब राजभवन में माननीय राज्यपाल महोदय, डिप्टी चीफ मिनिस्टर, पजांब, व बुडैल जेल सुरक्षा की ड्यूटीयों के साथ-साथ न्याय व कानून व्यवस्था बनाये रखने की महत्वपुर्ण ड्यूटियॉ कर रही है। इस बटालियन की एक टुकडी प्रत्येक वर्ष गणतन्त्र दिवस व स्वतन्त्रता दिवस पर सेक्टर-17, चण्डीगढ मेें आयोजित परेड में भाग लेती है।
। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94385

+

Visitors