मुसेवाल कत्ल केस में संलिप्त मुख्य आरोपी बराड का कत्ल बंट गईं मिठाइयां

Loading

चंडीगढ़ पहली मई अल्फा न्यूज़ इंडिया क्राइम रिपोर्टर:— पंजाब के रैपर शुभदीप सिंह मूसेवाला के बेरहमी से गोलियां मारकर कत्ल केस में अनेकों गैंगस्टर पुलिस की जेल में है और अनेकों वाह गुरु की खिदमत में पहुंचे। मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की कैद में है। इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कनाडा में रहता था। कनाडा पुलिस और इंडिया पुलिस गोल्डी बराड़ तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन अब गोल्डी बराड़ खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक इस दुनिया से रुखसत हो चुका है। गोल्डी बराड का अमेरिका में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। यह खबर देश-विदेश में जंगल के आग की तरह फैल रही है। सिद्धू मूसेवाले के लाखों चाहने वालों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। लोग मिठाइयां बांट रहे हैं। एक दूसरे का मुंह मीठा करवा रहे हैं। दुनिया भरके देशों में जहां एक और शिकागो के बलिदानियों को याद किया जा रहा है,श्रद्धांजलि दी जा रही हैं । वहीं, दूसरी ओर शुभदीप सिंह मूसेवाला का बेरहमी से गोलियां मारकर कत्ल करने वाले केस के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ के कत्ल पर खुशियां भी मनाई जा रही हैं। भारत देश के दर्जनों बड़े नामी दुश्मनों गैंगस्टरों को विदेशों में मार गिराया गया है। अभी तक उनके नाम सार्वजनिक नहीं हुए हैं कि इन को करने का अंजाम किसने दिया है। भारत विरोधी, देशद्रोही और गैंगस्टर और खालिस्तान समर्थक विदेश में मारे गए तमाम दशद्रोहियों के कत्लों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता भरी प्लानिंग को जिम्मेदार ठहराते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अमित शाह मुसेवाले के मां बाप को स्पष्ट आश्वासन देकर गए थे कि उनके बेटे के कातिलों को सजा जरूर मिलेगी। उनको इंसाफ जरूर मिलेगा। इस संदर्भ में भाजपा ने अपना बड़ा वादा निभाया है। ऐसा शुभदीप सिंह मूसेवाला को चाहने वाले युवा सीना ठोककर मोदी का धन्यवाद कर रहे हैं। यही युवा पीढ़ी पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में विजेता के रुप में देखना चाहती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109274

+

Visitors