कांग्रेस आई अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा बोले आआप से गठबंधन करना ग़लत

Loading

नई दिल्ली चंडीगढ़ आर विक्रमा शर्मा बीरबल शर्मा अनिल शारदा:— नई दिल्ली में कांग्रेस आई के अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और बोले- कांग्रेस आई पार्टी हाईकमान का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना गलत है। आम-आदमी पार्टी आज तक कांग्रेस आई की निंदा और रचना करती रही है और बड़े-बड़े आरोप लगाकर कांग्रेसी को बदनाम करती रही है ऐसी पार्टी के साथ किसी भी सूरत-ए-हाल किसी भी प्रकार सभी कार्य नहीं है। लेकिन पार्टी हाई कमान मनमर्जी से परहेज नहीं कर रही है।

दिल्ली में लवली का। सिख पंथ समाज में विशेष स्थान है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है लवली भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम ले। लेकिन अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से किसी भी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लवली ने भी इस ओर से चुप्पी साध रखी है।।

चंडीगढ़ में कांग्रेस आई का दामन छोड़ने वालों की संख्या बढ़नी भाजपा की जीत पर मोहर लगा रही है। रामेश्वर गिरी फिर ममता गिरी और फिर परवीन बंटी कांग्रेस आई को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब नगर निगम के वार्ड नंबर नौ वार्ड चुनाव प्रत्याशी ओम प्रकाश सैनी ने कांग्रेस आई की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ओम प्रकाश सैनी ने भी चंडीगढ़ कांग्रेस आई पर भड़ास निकाली कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस आई का एलायंस बिल्कुल सही नहीं है। क्योंकि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और नई दिल्ली के सीएम केजरीवाल हमेशा कहते हैं कि कुछ भी हो जाए किसी भी सूरत-ए-हाल कांग्रेस आई से हाथ नहीं मिलेंगे ।। और कांग्रेस ने इस पार्टी से ही हाथ मिलाया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109369

+

Visitors