एचडीएम विपिन बग्गा रेड हेंडड 15हजार लेते दलाल सहित दबोचा विजीलेंस स्टाफ ने

Loading

एचडीएम रेड हेंडड 15हजार लेते दलाल सहित दबोचा
चंडीगढ़:- बीरबल शर्मा अनिल शारदा:-++ चंडीगढ़ विजिलेंस डिपार्मेंट की मुस्तैद टीम को आज एक और सफलता उस वक्त मिली। जब उन्होंने एचडीएम विपिन बग्गा को ₹15000 की रिश्वत दलाल अनिल के साथ लेते हुए रेड हैंडेड दबोच लिया।
चंडीगढ़ विजिलेंस टीम ने बिल्डिंग ब्रांच के एक एचडीएम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एचडीएम की पहचान बिपिन बग्गा के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम को विपिन बग्गा की भ्रष्टाचार में लिप्त होने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी ट्रैप लगाकर उसको आज रेड हेंडड दबोचने में विजिलेंस के अधिकारी और कर्मचारी सफल रहे। यह खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। बताया जाता है कि विपिन बग्गा इससे पहले भी विजिलेंस डिपार्मेंट के शिकंजे में आया था। लोगों ने यह भी बताया है कि पब्लिक डीलिंग वाली सीट पर अक्सर दारू के नशे में धुत भी पाया जाता रहा है।

आज एचडीएम के साथ-साथ विजिलेंस टीम ने एक दलाल को पकड़ा है। जिसकी शिनाख्त अनिल के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में हुई है।

यह भी बताया जा रहा है कि दलाल अनिल के जरिये एचडीएम तक रिश्वत पहुंचाने की सेटिंग सेट की जाती थी। विजिलेंस ने जानकारी होने पर जाल बिछाया और मुस्तैदी से दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस टीम अब दोनों से पूछताक्ष करेगी। और आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों को हिरासत में लेकर विजिलेंस टीम उन्हें 9 सेक्टर स्थित विजिलेंस पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ कर रही है। विपिन बग्गा चंडीगढ़ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का कर्मचारी है। जोकि ट्रांसफर होकर उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 17 में कार्यरत है।

उक्त मामले को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। विस्तार से जानकारी प्राप्त होने के बाद रिश्वतखोरी की घटना अपडेट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94280

+

Visitors