हताश निराश व परेशान लोगों को खुशी देने के लिए हमेशा प्रयासरत और तत्पर रहता हूं:– सुनील बिष्ट

Loading

चंडीगढ़:- 7 दिसंबर:-आर के विक्रमा शर्मा/ हरीश शर्मा /करण शर्मा /अनिल शारदा:— भगवान द्वारा सृजित संसार में सबसे बड़ा नीच और स्वार्थी अगर कोई कहा गया है तो वह इंसान ही है!! क्योंकि जानवर कभी भी स्वार्थी नहीं देखे गए हैं!! और इंसान अपने छोटे से छोटे मतलब और मनोरथ के लिए कब किस कदर का विश्वासघात कर दे,कहना मुश्किल है। लेकिन जीना भी तो वही सर्वमान्य और सर्वोपरि कहा गया है। जो जीवन दूसरों के काम आता है। इन्हीं चंद शब्दों में सिमटी जीवन की गहरी शिक्षा को मन मस्तिष्क में बसाकर सुनील बिष्ट जनता के चेहरे पर खुशी लाने की खूब कोशिश करते हैं। और खुद को भी निरोग बनाए रखते हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के कर्मचारी सुनील बिष्ट अपनी सरकारी नौकरी के साथ-साथ अपनी कला के जरिया लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। सुनील बिष्ट को अभिनय कला का खुमार बचपन से ही रहा है। जो आज तक बिना राह भटके क्रम जारी है। नौकरी में भोजन अवकाश के दौरान अपने साथियों को अपनी विविधता लिए एक्टिंग के हुनर से खूब हंसाते हैं। मनोरंजन करते हैं।

अल्फा न्यूज़ इंडिया के पूछने पर बताते हैं कि सदा हंसना अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी बहुत जरूरी और उपयोगी है। उनका हमेशा मकसद दूसरों के मुरझाए उदास, निराश व हताश चेहरों पर मुस्कान की एक लकीर खींचना होता है। अनेकों मंचों पर सुनील बिष्ट अपनी अभिनय कला की नाना प्रकार से प्रस्तुतियां दे चुके हैं। अनेकों मर्तबा दर्शकों की तालियां और वाहवाही बटोर चुके हैं। सुनील बिष्ट उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र से संबंध रखते हैं। इसीलिए मेहनत से कभी भी जी नहीं चुराते हैं। अथक मेहनत करके दूसरों के लिए खुद को निखारने के लिए श्रम करते हैं। उनकी कला के हुनर और जोहर देखने के लिए उनके साथी, अड़ोस पड़ोस के लोग ही नहीं बल्कि राह चलते लोग भी कला प्रदर्शन देखकर दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। अल्फा न्यूज इंडिया सुनील बिष्ट की स्वस्थ जिंदगी और कला में कदम दर कदम निखार और  परिपक्वता लाने की शुभकामनाएं देता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

92092

+

Visitors