राहुल गांधी को बम से उड़ाने और कमलनाथ को गोली मारने की मिली धमकी

Loading

चंडीगढ़:- 20 नवंबर: आरके विक्रमा शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा राजेश पठानिया प्रस्तुति:— कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय पूरे देश में भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की इस यात्रा से पहले एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें राहुल गांधी को बम से उड़ाने की और कांग्रेस नेता कमलनाथ को गोली से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे पत्र मिलने से इंदौर की पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

 बताया जा रहा है इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र के टावर के पास एक दुकान पर किसी अनजान शख्स ने यह पत्र  छोड़ दिया था। जिसके बाद अजय सिंह नाम के व्यक्ति को यह पत्र मिला और उन्होंने इसे पुलिस को सौंप दिया। इस पत्र में इंदौर के खालसा कॉलेज में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के रुकने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

 जानें क्या लिखा है पत्र में,,,,,,,,पत्र में सबसे ऊपर वाहे गुरु लिखा है। फिर नीचे लिखा है… 1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्लेआम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। लेटर में आगे लिखा है नवंबर के आखिरी महीने में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा। साथ ही लेटर में कई मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। पत्र के साथ एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी गई है।

 गौरतलब हो कि 20 नवंबर को राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्य प्रदेश जाने वाले हैं और वह 24 तारीख को इंदौर के खालसा स्टेडियम में आराम करेंगे। इस मामले पर पुलिस ने कहा है कि हो सकता है यह किसी शरारती तत्व की कारस्तानी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107650

+

Visitors