पौष्टिक व संतुलित आहार सबके जीवन का है आधार:– प्रीति शर्मा प्रीत

Loading

चंडीगढ़:- 5 नवंबर;- आरके विक्रमा शर्मा/ अनिल शारदा +राजेश पठानिया:—- हर इंसान के संतुलित जीवन का आधार पौष्टिक और संतुलित भोजन है। भोजन में कितनी मात्रा में सब्जियां दालें चपाती चावल सलाद अचार स्वीट डिश होनी चाहिए। इसके बारे में प्रीति शर्मा प्रीत ने अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से जनता को आगाह किया है कि भोजन सही समय पर सही संतुलित मात्रा में लेना ही उपयोगी है। तली हुई चीजें और बासी चीजों का हमेशा परहेज करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि भोजन सही समय की अंतराल पर ही खाया जाना चाहिए। और उतना ही खाया जाए जितना आसानी से पच जाए। भोजन पेट में सड़ना गलना नहीं चाहिए। इससे शरीर के अंदर बाहर दुर्गंध आना स्वाभाविक है।

भोजन के बाद मीठी सौंफ मिश्री या देसी गुड़ खाने से भोजन जल्दी पच जाता है। और एसिडिटी आदि की प्रॉब्लम भी नहीं रहती है। और सुबह मल मूत्र त्यागने में कोई दिक्कत नहीं आती है। हो सके तो रात्रि भोज में आटे की मात्रा कम करते हुए सलाद और हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। अचार भी भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाता है। रात्रि भोजन के बाद थोड़ा टहलना बहुत लाभदायक रहता है।। रात्रि भोजन में दही लस्सी आदि का परहेज रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94459

+

Visitors