हरिद्वार में ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा की दो दिवसीय महा बैठक का शुभारंभ

Loading

चंडीगढ़:- 5 नवंबर:–आर के विक्रमा शर्मा /हरीश शर्मा/ करण शर्मा +अनिल शारदा प्रस्तुति:—-हरिद्वार में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति जी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के आयोजन के मुख्य प्रबंधक एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और कार्यक्रम के विशेष अथिति हरिद्वार ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष और क्षेत्रीय राजनीतिज्ञ पंडित मदन कौशिक ने अपने उद्बोधन में भिन्न भिन्न प्रान्तो से आए हुए प्रतिनिधियों का गंगा मैया की पावन स्थली पर स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री यशपाल तिवारी ने चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि 16 और 17 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में हुई ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए थे। जिनकी पुष्टि हरिद्वार की बैठक में विधिवत रूप से पुरजोर सर्वसम्मति से की। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक की भूरि भूरि भूरि प्रशंसा की। बैठक के दूसरे दिन अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

अल्फा न्यूज़ इंडिया के सर्वेसर्वा पंडित रामकृष्ण शर्मा  धर्म प्रज्ञ और समाज व धर्म के सेवक ने ब्राह्मणों के इस महाकुंभ में सभी ब्राह्मणों को मानवता और राष्ट्र सहित समाज की अथक सेवा में जुटे रहने के लिए निस्वार्थ भाव से बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की स्वस्थ दीर्घ जीवन की मंगल कामना भी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94381

+

Visitors