टण्डन जी ने जनसभा को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की विस्तारपूर्वक जानकारी लोगों को दी

Loading

 चंडीगढ़ ; 3 अप्रैल ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—–पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी उत्सव वर्ष के अंतर्गत वार्ड नम्बर 20 में जन चेतना सभा का आयोजन किया गया। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्य्क्ष शीलनाथ गुप्ता एंव एक्शन कमेटी अध्यक्ष राम अवध यादव ने की जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टण्डन, चंडीगढ़ की महापौर श्रीमती आशा जसवाल और वार्ड नम्बर 20 के निगम पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली विशेष रूप से उपस्तिथ हुए। जनसभा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाना था। श्री संजय टण्डन जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की विस्तारपूर्वक जानकारी लोगों को दी और भरोसा दिलाया कि भाजपा ने जो भी वादा किया है उसे अवश्य पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को निम्न वर्ग तके पहुँचाने के लिए अंत्योदय की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लक्ष्य के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर बोलते हुए चंडीगढ़ की मेयर श्रीमती आशा जसवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम अपनी सेवाओं को शहर के हर बाशिंदे तक पहुंछाने के लिए तत्पर है।
  जनचेतना सभा को संबोधित करते हुए निगम पार्षद शक्ती प्रकाश देवशाली ने कहा कि उनका प्रयास है कि सर्वप्रथम सभी कालोनी वासियों का पुनर्वास हो और उनको अपनी छत मिले। सभी को समान रूप से शिक्षा मिले और खासकर बेटियों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण में आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्ज्वला, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और अंत्योदय की योजनाओं पर प्रकाश डाला और युवाओं को स्टार्ट अप और कौशल विकास योजना का आगे बढ़कर लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राम अवध यादव ने भी केंद्र की योजनाओं को सर्वहितकारी बताया। इस जनसभा में डॉ ओ पी वर्मा, मुकेश शर्मा, मेघराज वर्मा, राम बालक शुक्ला, सुरेश कुमार, सतबीर ठाकुर, बृजभान यादव इत्यादि उपस्तिथ रहे। मण्डल अध्यक्ष शीलनाथ गुप्ता ने उपस्तिथ जनसमुह का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108202

+

Visitors