![]()
चंडीगढ़ 25 सितंबर:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा/अनिल शारदा/राजेश पठानिया प्रस्तुति:— यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन, चंडीगढ़ यूटी, चंडीगढ़ प्रशासन से विनम्र निवेदन करती कि शहीदे आज़म भगत सिंह जी के जन्म दिवस पर 28-09-2022 को चंडीगढ़ यूटी में सरकारी छूटी घोषित की जाए।
यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन, चंडीगढ़ यूटी, भारत देश के प्रधान मंत्री श्री नरिंदर मोदी जी का तेह दिल से धन्यबाद करती है कि जिन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने का एलान किया है। साथ में पंजाब के चीफ मिनिस्टर श्री भगवंत मान जी का भी धन्यबाद करती है कि उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने के लिए देश के प्रधान मंत्री जी को जोरदार निवेदन किया। यूनियन का मानना है कि अगर देश में प्रसिद्ध सथानो का नाम देश पर शहीद हुए देश भगतों के नाम पर हीरखा जाए , इससे सभी लोगों को पता चलेगा कि भारत देश के कितने देश भगतो ने भारत देश को आज़ाद करवाने के लिए अपना बलिदान दिया है। क्योकि शहीदे आज़म भगत सिंह जी ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने आप को भारत देश की आज़ादी के लिए फांसी का रसा हस्ते-हस्ते चुम लिया था। यूनियन की यह भी मांग है सभी स्कूलों में शहीदे आज़म भगत सिंह जी के जन्म दिवस से पहले विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम करने चाहिए, जिस से बच्चो को भी पता चले कि आज जो हम आज़ादी का आनंद मना रहे है वो सब शहीदे आज़म भगत सिंह जी जैसे देश भगतो की क़ुरबानी की वजहें से है।
-:शहीदे आज़म भगत सिंह जी के बारे में कुछ जानकारी:-
जन्म : 28 सितंबर 1907, जन्म स्थान: बंगा गांव, तहसील – जरनवाला, लायलपुर, पंजाब, पाकिस्तान ,माता-पिता: पिता – किशन सिंह और माता विद्यावती कौर, शिक्षा: D.A.V. High School लाहौर, नेशनल कॉलेज, लाहौर, संघ: नौजवान भारत सभा, हिन्दुस्तन, हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन, कीर्ति किसान पार्टी, क्रांति दल।, राजनीतिक विचारधारा: समाजवाद, राष्ट्रवाद, अराजकतावाद, साम्यवाद, धार्मिक विश्वास: बचपन में सिख धर्म और बाद में नास्तिक।, किताब: Why I Am An Atheist, मृत्यु : 23 मार्च, 1931 , शहीद स्मारक: राष्ट्रीय शहीद स्मारक, हुस्सैन्वाला, पंजाब I
यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन, चंडीगढ़ यूटी, चंडीगढ़ प्रशासन से आशा करती है कि शहीदे आज़म भगत सिंह जी के जन्म दिवस पर 28 सितम्बर, 2022 को चंडीगढ़ यूटी में सरकारी छूटी घोषित करके सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करेगी।

