![]()
चंडीगढ़ :10 सितंबर :-अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क प्रस्तुति : उत्तराखंड में बादल फटने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास अचानक बादल फटा है| बादल फटने के बाद सैलाब के बहाव ने आस-पास इलाकों को भारी नुकसान पहुंचाया है|
सबसे ज्यादा बर्बादी खोटीला गांव में हुई है| इसके साथ ही कुछ ग्रामीणों के मरने की भी खबर है|
अचानक घटना से संभल नहीं पाए लोग
बताते हैं किन बादल फटने की घटना अचानक घटने से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया| बादल फटते ही पानी का सैलाब इतना तेज था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई| लोग अपनी जान बचाने को इधर उधर भागते दिखे| तेज सैलाब ने लोगों के घरों को जमींदोज कर दिया|
घटना घटने के साथ ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमें
इधर, जैसे ही बादल फटा तो रेस्क्यू टीमें फौरन पूरी तैयारी के साथ मौके को निकल पड़ीं| टीमों ने जल्दी-जल्दी लोगों को सुरक्षित करने का काम शुरू किया| बतादें कि, उत्तराखंड में बादल फटने की घटना कोई नई बात नहीं है| यहां अक्सर बादल फटता रहता है| लेकिन दुःख इस बात का है कि इस घटना में लोगों के जान-माल का भारी नुक्सान हो जाता है|

