राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया गया, विभिन्न पुरस्कारों के नामांकन शुरू

Loading

चंडीगढ़/ नई दिल्ली:- 6 अगस्त:- आर के विक्रमा शर्मा /हरीश शर्मा/ करण शर्मा/ अनिल शारद राजेश पठानिया+ सुमन वैदवान प्रस्तुति:—-   सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक/संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों का नामांकन करने की सुविधा प्रदान करता है।

 

वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें शुरू हो गई हैं:

 

पद्म पुरस्कार – अंतिम तिथि 15/09/2022

डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार 2022 – अंतिम तिथि 15/09/2022

वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30/09/2022

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30/09/2022

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 15/09/2022

नारी शक्ति पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 31/10/2022

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 30/09/2022

जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) का अवलोकन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109586

+

Visitors