6 total views , 1 views today
चंडीगढ़/ मुंबई:- 22 अगस्त:- आरके विक्रमा शर्मा/ अनिल शारदा /अरुण कौशिक:— हरियाणा की जानी-मानी टिक टॉक पर्सनैलिटी और भारतीय जनता पार्टी की नेता 42 वर्षीय सोनाली फोगाट का दुखद देहावसान होने की खबर सुनकर सभी स्तब्ध हैं! सोनाली फोगाट अपने परिचितों के साथ गोवा में मनोरंजन फैमिली टूर में थी। सोमवार रात को ही उनके हार्ट अटैक होने से देहावसान की खबर आई। हार्टअटैक इतना जोरदार था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोनाली फोगाट हरियाणा में ही नहीं सोशल मीडिया पर टिक टॉक के दीवानों की सुपर अभिनेत्री थी।
उन्होंने आदमपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के लिए एमएलए का चुनाव लड़ा था। और कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई से शिकस्त खाई थी। राजनीति और मनोरंजन की दुनिया में सोनाली फोगाट की मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाला है।।