दुकान परिसरों में इंस्पेक्टर अवतार सिंह बांट रहे हैं हमारा राष्ट्रीय गौरव तिरंगा

Loading

चंडीगढ़:- 6 अगस्त:- आरके विक्रमा शर्मा /अनिल शारदा :–देश आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास, उमंगों व गौरव से मना रहा है। इस गौरव को पाने के लिए भारत माता के असंख्य वीर देश भक्तों ने हंसते-हंसते अपना तन मन धन न्यौछावर किया है। इन महान बलिदानों की बदौलत ही आज घर-घर तिरंगा लहराएगा। हर हिंद वासी गर्व से और गौरव से कहेगा हम हैं हिंदुस्तानी।।

इसी क्रम में चंडीगढ़ नगर निगम के इंस्पेक्टर अवतार सिंह आज सेक्टर 44 डी की मार्केट में अपने दल बल के साथ दुकान परिसरों की वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के हवाले तिरंगा झंडा की खेप कर के सब को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करते देखे गए।

इस मौके पर अल्फा न्यूज़ इंडिया से बात करते हुए अवतार सिंह इंस्पेक्टर नगर निगम इंफोर्समेंट विंग ने बताया कि आज तक देश का हर नागरिक हर दुकानदार अपना तिरंगा अपने घर पर, अपनी दुकान पर अपनी व्यवसाय परिसर पर फहराने से वंचित था। लेकिन अब घर-घर तिरंगा लहराएगा और सरकारी आदेशों मुताबिक प्रति तिरंगा झंडा ₹20 और 40 पैसे कोई भी खरीद कर अपने घर का गौरव बढ़ा सकता है।

बकौल इंस्पेक्टर अवतार सिंह जैसे ही नगर निगम के कर्मचारी गाड़ियों में तिरंगा झंडा लेकर दुकान परिसरों में पहुंचते हैं। लोग अदब के साथ पेश आते हैं। जब हमारे हाथों में उठाया हुआ तिरंगा झंडा देखते हैं। लोग उत्सुकता बस इस संदर्भ में कई प्रकार की जानकारियां भी जब हमसे प्राप्त करते हैं। तो हमें भी बताते हुए गौरव महसूस होता है।

सेक्टर 44डी  मार्केट के प्रधान बोहरा जी (टेंट सर्विस) और खजांची ठुकराल(ठुकराल आप्टीकल) ने अल्फा न्यूज़ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह हमारा अपना देश भक्ति से जुड़ा नैतिक दायित्व है।  आरके इलैक्ट्रिकलस और इलैक्ट्रोनिक्स के राजेश काणडे ने शानदार ढंग से बताया कि इस बार हर घर तिरंगा हर दुकान पर तिरंगा हम लहराएंगे। और दूसरों को भी देश की आन बान शान राष्ट्रीय गौरव तिरंगा लहराने  के लिए प्रेरित करेंगे।। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107769

+

Visitors