विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मोक्षधाम में पौधरोपण

Loading

चंडीगढ़:- 05 जून : अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क प्रस्तुति:— विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मोक्षधाम में पौधरोपण किया गया।
निकटवर्ती ग्राम सींगड़ में प्रजापति समाज द्वारा मोक्षधाम में ऑपेरशन दीर्घायु के तहत पीपल, बरगद, नीम,अर्जुन, जामुन, कचनार, जैसे दीर्घायु व औषधीय पौधे लगाए। देवेंद्र प्रजापत ने बताया कि हमारे समाज के पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर जाली व तारबंदी कर 21 दीर्घायु पौधे लगाए।
पर्यावरण मित्र सिद्ध शिव नाथ ने बताया कि मुक्तिधाम में पौधरोपण जैसे कार्य करने से हमारे पूर्वजों को शांति मिलती है।

हमें दीर्घायु पौधे जैसे पीपल, बरगद, जाल जैसे पौधे ज्यादा लगाने चाहिए।ऐसे पौधे कई पीढ़ियों की प्राणवायु देकर सेवा करेंगे।जाल जैसे पौधे भयंकर गर्मी की सीजन में पीलू फल देकर पक्षियों को भोजन उपलब्ध करवाते हैं।हमें अपने साथ-साथ पक्षियों का भी ख्याल रखना है। पक्षियों की कई प्रजातियां आवास व भोजन के अभाव में विलुप्त हो रही हैं।ऐसे में अनार, आँवला, जामुन जैसे पेड़ भी छायादार पेड़ों के साथ लगाने चाहिए।

सरपंच प्रतिनिधि बंटी सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि हमें इस वर्षा ऋतु में सार्वजनिक जगहों पर अधिकाधिक पौधरोपण कर सींगड़ गाँव को पूर्णतया हरा-भरा बनाना है।

सार्वजनिक जगह पौधरोपण का बहुत पुण्य मिलता है।

भवानी सिंह सींगड़ व प्रेम निवास ने प्रजापति समाज को ऐसे पुण्य कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया व पेड़ बनने तक सेवा का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109195

+

Visitors