यु टी सचिवालय की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई हरियाली तीज

Loading

चंडीगढ़::30 जुलाई :-आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा/ अनिल शारदा :—उत्तरी भारत में हरियाली तीज सुहागिनों का परम प्रिय पर्व है! हरियाली तीज में सुहागिनें मायके घर आकर अपनी सखी सहेलियां बहनों आदि के साथ हरियाली तीज को खुशी के साथ हंसते खेलते नाचते गाते हुए मिठाइयां बांटते खाते व खिलाते हुए मनाती हैं।

पंजाब व  हरियाणा सहित राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में तो हरियाली तीज का पर्व अपनी खुशियों उमंगों उत्साह के लिए सिर चढ़कर बोलता है। इसी परंपरागत प्रचलन को आगे बढ़ाते हुए यूटी चंडीगढ़ सचिवालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हरियाली तीज एक निजी होटल में मनाई। इसके बारे में विस्तृत जानकारी अल्फा न्यूज़ इंडिया को देते हुए विभा कक्कड़ भल्ला ने बताया कि अलग-अलग डिपार्टमेंट्स की महिला ऑफिसर्स और ऑफिशल्स ने सांझे तौर पर पारंपरिक परिधानों में सज धज कर हरियाली तीज का एक अनूठा आयोजन करके एक नई रीत शुरू की है।

इससे पहले सरकारी स्तर पर नगर निगम ही सार्वजनिक पार्क आदि में स्थानीय महिलाओं और निगम की महिला अधिकारियों ने कर्मचारियों को लेकर ही हरियाली तीज का आयोजन करते हैं। पीपल व बरगद, नीम जैसे पुराने पेड़ों पर झूले डाले जाते हैं। और खूब सजे सजाए झूलों पर नव यौवनाएं और नवविवाहिता युवतियां खूब उत्साह के साथ झूला झूलती हैं। और लोक गीत गाकर गिद्दा घूमर  भंगडा आदि नृत्य करके अपना भी और मौजूदा हाजिरी का दिल खुश करती है। हरियाली तीज आनंद और आपसी मेलजोल को बढ़ाने का एक नायाब व जीवन में नव स्फूर्ति का संचार करने वाला पर्व है। यूटी चंडीगढ़ सचिवालय के बड़े अधिकारियों ने भी महिला अधिकारियों और महिला कर्मचारियों के इस सराहनीय कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए सब के उज्जवल भविष्य की भी कामनाएं की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108963

+

Visitors