![]()
चंडीगढ़/नई दिल्ली 21 जुलाई :-आरके विक्रमा शर्मा/ राजेश पठानिया /अनिल शारदा/ सुमन वेदवाल प्रस्तुति : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए हैं, जहां पर डाक्टरों द्वारा उनका रूटीन चैकअप किया गया!! रूटीन चैकअप होने के बाद और रिपोर्ट आने पर ही सी.एम. मान अस्पताल से घर लौटेंगे।
सी.एम. भगवंत मान के एडमिट होने से कुछ घंटे पहले ही उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी की गई थी!!, लेकिन तब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कुछ ऐसा जिक्र नहीं किया था। लेकिन अभी खबर मिली है कि भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए हैं! जहां उनका रूटीन चैकअप किया जाएगा।
अभी समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से सुनने को मिल रहा है कि इससे पहले सीएम पंजाब को पीजीआई चंडीगढ़ देखा गया है आखिर एकदम उनकी तबीयत को ऐसा क्या हुआ कि पीजीआई की बजाय सीधा दिल्ली अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है भगवंत मान की हाल ही में अपने से 16 वर्ष छोटी उम्र की डॉक्टर गुरप्रीत कौर हरियाणा वासी से दूसरी शादी हुई है। इससे पहले 2015 में उनका पहली पत्नी से तलाक हुआ था भगवंत मान शराब के आदी रह चुके हैं कयास लगाया जा रहा है कि उनके लिवररिया फेफड़ों में कोई सूजन या इन्फेक्शन ना आ गया हो जिसके चलते तत्काल उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया होगा लेकिन मान साहब के फैंस और पंजाब की जनता सहित उनकी कॉमेडियन के कायल लोगों ने दुआओं में हाथ उठाकर उनके जल्दी स्वस्थ होने की भी मंगल कामना की है। अल्फा न्यूज इंडिया कि वह गुरु जी से दुआ है कि वह भगवंत सिंह मान को जल्दी स्वास्थ्य लाभ दें।

