भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा सोहनी सिटी में शनिवार को

9 total views , 1 views today

चंडीगढ़: 1 जुलाई:- आर के विक्रमा शर्मा /करण शर्मा/ अनिल शारदा/ राजेश पठानिया/ हरीश शर्मा :–इस्कॉन चंडीगढ़ द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का विशाल और भव्य आयोजन 2 जुलाई शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावना अमृत संघ हरे कृष्ण धाम सेक्टर 36 द्वारा किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत  संघ के संस्थापक आचार्य कृष्ण कृपा मूर्ति श्री श्रीमद् ए सी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी हैं।

अल्फा न्यूज़ इंडिया को हरे कृष्ण धाम सेक्टर-36बी इस्कॉन चंडीगढ़ द्वारा प्रेषित निमंत्रण पत्र अनुसार भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के भक्ति मय कार्यक्रम में प्रातः 9:00 बजे छप्पन भोग एवं आरती, दोपहर 2:00 बजे रथ यात्रा प्रारंभ और भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का समापन सांय 8:00 बजे होगा।। और 8:30 बजे भगवान जगन्नाथ जी का प्रसादम का बेशुमार भक्तजनों में अटूट वितरण किया जाएगा। रथ यात्रा मार्ग कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि इस्कॉन हरे कृष्ण धाम सेक्टर-36बी से प्रारंभ होगी। और सेक्टर 35, 34, 34-33, 20-21,21, 22, 22-23  से होती हुई पुनः हरे कृष्ण धाम सेक्टर-36बी  में ही संपन्न होगी।। और इस भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेने के लिए पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर राजस्थान हिमाचल प्रदेश आदि से प्रभु प्रेमियों के जन सैलाब उमड़ते हैं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

240028

+

Visitors