मनाली की शांत वादियों में फैला दहशत का ज़हर दो का गोलियां मार कर कत्ल

Loading

चंडीगढ़/मनाली: 24 जून:- आरके विक्रमा शर्मा/हरीश शर्मा/करण शर्मा प्रस्तुति:— हिमाचल हरा भरा खूबसूरती भरी वादियों का और देवी देवताओं का तपोस्थली और देवालय है। यहां की शांति पूरे विश्व में अपना सानी नहीं रखती है। लेकिन लगता है आजकल इसकी शांति को भी ग्रहण और शांत  वातावरण को गैंगस्टर्स  की हिंसा भरी नजर लगती जा रही है। कानून व्यवस्था औंधे मुंह गिरती जा रही है। ‌ हिमाचल प्रदेश में भी अब पड़ोस के सूबों की भांति शूट आउट के मामले सामने आने लग गए हैं। इसी कड़ी के बीच आज मनाली के एक होटल में शूटआउट की खबर सामने आने से स्थानीय लोगों में और बाहर से आने वाले टूरिस्टो में असुरक्षा भय और दहशत देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि मनाली के प्राइवेट होटल में गोलियां चली है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है! जबकि एक घायल हो गया है।!

शुरुआती खबर है कि शूटआउट में पहले एक ने दूसरे को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। फिलहाल जो घायल हुआ है।। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। और जाँच शुरू कर दी है। शर्म, दुख व हैरत की बात है कि देवभूमि में भी अब गोलियां दन-दना रही हैं। गुंडे तत्व खुलेआम हरे भरे और शांति प्रिय प्रांत में कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। यहां की शांति को भंग करने में मशगूल हैं। आजकल यहां वहां सारे जहां गैंगस्टर का जाल बिछा हुआ है। जरूरत है ऐसे गैंगस्टर्स का बड़े स्तर पर सफाया किया जाना चाहिए। ताकि समाज में यह पनपता जहर यहीं रोक लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108365

+

Visitors