स्थापना दिवस पर सेक्टर 33 पार्टी कार्यालय कमलम में झंडा फहराया

Loading


 

 

चंडीगढ़:- 6 अप्रैल:- आरके विक्रमा शर्मा राजेश पठानिया अनिल शारदा करण शर्मा प्रस्तुति:— भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल नंबर 22 में स्थित *भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कलम सेक्टर 33 में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के द्वारा* और इस मौके पर *विशेष रुप से उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदान सिंह* जी बीजेपी प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी जी एवं प्रदेश सचिव देवी सिंह ने साथ में झंडा फहराया।

 

 

दीपक शर्मा ने बताया कि आज उनके लिए बहुत ही *सौभाग्य मान सम्मान का दिन है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के 48वें स्थापना दिवस पर मंडल अध्यक्ष होने के नाते बीजेपी ऑफिस कमलम में झंडारोहण अवसर प्राप्त हुआ।* और इसके साथ-साथ विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मंडल 22 (सेक्टर 31-32-33 एवं औद्योगिक क्षेत्र) के हर *बूथ एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर ध्वजा रोहन के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन मंडल लोगों* ने एक साथ बैठ कर सुना गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन मंडल नंबर 22 के अध्यक्ष दीपक शर्मा के संचालन में सफल सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मंडल महासचिव परमपाल सिंह गौरी शंकर राय, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मंडल सचिव श्याम लाल करण बहल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा, भूत अध्यक्ष बाबूराम आदित्य ठाकुर मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमला देवी शांति देवी, संतोष शर्मा, युवा मोर्चा से अंशुल खंडेलवाल, कश्मीरी लाल, डॉक्टर पवन शर्मा, अमित कुमार राकेश कुमार आदि शामिल हुए।।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93713

+

Visitors