बीएसपी जल्दी ही शहर की लंबित समस्याओं को लेकर सौंपेंगी एडवाइजर को मांग पत्र

Loading

चंडीगढ़ 20 जून आर के विक्रम शर्मा/राजेश पठानिया/ अनिल शारदा +करण शर्मा प्रस्तुति:—चंडीगढ़ प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष  गुरचरण सिंह कंबोज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चंडीगढ़ में होने वाले दैनिक हालातों पर चर्चा की गई। और निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ की समस्या के लिए एक मांग पत्र चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार को दिया जाए। और बैठक के लोगलिए भी समय मांगा जाए। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुखदेव सिंह सोनू, बृज पाल, सुदेश कुमार खुर्चा, अस खान, आरपी सिंह, गिरवर सिंह, त्रिलोक चंद, समय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे । जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, वे इस प्रकार हैं कि अनुबंध के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों को राहत प्रदान करने के लिए अग्निवीर भर्ती नियम के मामले में अन्य विभागों में भी उसी नीति का पालन किया जाना चाहिए। सरकारी कर्मचारी आवास योजना 2008 में सफल कर्मचारियों को जल्द से जल्द घर उपलब्ध करावायें। चंडीगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था सुचारू रूप से चले, डडू माजरा से कचरा पहाड़ हटाया जाए, चंडीगढ़ में अस्पतालों, स्कूलों, कार्यालयों में रिक्त स्थान को भरा जाए, शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुचारू रूप से बनी रहे, चंडीगढ़ में सभी धर्मों और पूजा स्थलों को सुरक्षा प्रदान की जाए, चण्डीगढ़ में लाईट प्वाइंटों, चौराहों पर भिखारियों की स्थिति के संबंध में सख्त कार्रवाई की जाए, शहर में कॉलोनी के निवासियों पर संपत्ति कर तभी लगाया जाए जब उन्हें संपत्ति का मालिकाना हक दिया जाए, शहरवासियों से आग्रह किया जाता है कि हमारा फर्ज है कि हम सरकार का समर्थन करें ।

आखिर में प्रधान गुरचरण सिंह कंबोज जी की तरफ से आए हुए लोगों का धन्यवाद किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108764

+

Visitors