हिंदू धर्म की तरह अन्य धर्म के लोगों को भी संविधान की पालना जरूरी:- अजय चौहान

Loading

चंडीगढ़:15 जून :- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा :—शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने कहा है कि हिंदुओं के देवी – देवताओं के खिलाफ टिप्पणियां की जाती है!  मुसलमान प्रवक्ता शिवलिंग के बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं।  आमिर खान “पीके” फिल्म बनाकर हिंदुओं के जज्बातों के साथ खेलते हैं। तो हिंदू समाज कानून के रास्ते से अपनी बात करता है। परंतु बीते दिनों देश में जुम्मे की नमाज के बाद जो दंगा करने का प्रयास किया गया। यह लोकतंत्र के लिए कतई जायज नहीं कहा जा सकता। अगर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने, जो भाजपा के प्रवक्ता थे, कुछ गलत कहा है तो कानून के रास्ते से कार्रवाई की जानी चाहिए। भीड़ तंत्र को लोकतंत्र पर भारी होने की इजाजत कतई नहीं दी जा सकती। किसी भी तरह की भीड़ को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कानून सबके लिए एक जैसा है। अगर हिंदू समाज कानून का सम्मान करता है। तो बाकी सब हिंदुस्तान में रहने वाले धर्म संप्रदाय नस्ल जाति के लोगों को कानून के दायरे में रहना ही होगा। भारतीय लोकतंत्र में यदि कानून का राज है। तो सबको उस पर विश्वास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108807

+

Visitors