8 total views , 1 views today
पंचकूला :-13 जून :-हरीश शर्मा/ करण शर्मा:– स्थानीय सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में देश के उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के जननायक किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल जी की प्रतिमा का आज इनेलो कार्यकर्ताओं ने मिलकर साफ-सफाई की। और तत्पश्चात प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर स्थानीय इंडियन नेशनल लोकदल के अनेकों बड़े छोटे नेता उपस्थित थे। ताऊ देवी लाल जी का जन्म 1914 में और देहावसान 2001 में हुआ था चौधरी देवी लाल स्टेडियम में उक्त प्रतिमा का अनावरण 5 फरवरी 2003 को उनके सुपुत्र और हरियाणा के लोकप्रिय इनेलो मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने किया था।