सोहनी सिटी में मौसम का बदला मिजाज मुंबई में झमाझम बरसात दिल्ली में मौसम पड़ा नरम कुरुक्षेत्र में तूफान लेकिन मौसम गर्म

Loading

चंडीगढ़/नई दिल्ली/मुंबई: 11 जून:- आरके विक्रम शर्मा/ सुमन वैदवाल/ अरुण कौशिक:– देश की  राजधानी दिल्ली में आज  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

चंडीगढ़ आज शाम पौने आठ बजे मौसम बहुत सुहावना है। बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। और किसी भी तरह का लू तपस पसीना आदि से सब को राहत मिली है। हालांकि बादलों को देखकर भला चंगा अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश का भी बरसने का कोई मूड नहीं है। सोनी सिटी में दिन में तापमान 43 डिग्री और रात को 29 डिग्री रहने के मौसम विभाग के अनुमान दर्ज किए गए हैं रविवार को मौसम थोड़ा गर्म हो सकता है दिन में गर्मी बढ़ेगी।बाद दोपहर रविवार को 2:00 और 3:00 बजे तक गर्मी 43 डिग्री पहुंच सकती है लेकिन शाम ढलते ढलते पारा भी लूढक जाएगा। खबर लिखे जाने के वक्त तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। आज शनिवार से लेकर अगले वीरवार तक दिन का तापमान अधिकतम 43 डिग्री रहने का मौसम विभाग का फरमान जारी हुआ है। और शुक्रवार को बरसात और तेज गति से अंधड़ चलने का भी मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। वैसे भी पिछले महीने ही मौसम विभाग ने बताया था कि 16 जून से उत्तरी भारत में मानसून पूर्णतया सक्रिय हो जाएगा।

जिला कुरुक्षेत्र और पंचकूला में भी तूफान के कारण बिजली की आंख मिचोली के चलते लोग दिनचर्या के कार्यों को निपटाने में जुटे हैं। घरों में लोगों ने आनन-फानन में अपने मोबाइल जल्दी से चार्जिंग पर लगाए।  और बिजली जाने के इंतजार कर रहे हैं। तूफान के चलते इलेक्ट्रीसिटी पावर डाउन की जाती है। ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। ठीक यही उपाय चंडीगढ़ कुरुक्षेत्र मोहाली और पंचकूला में बखूबी बरते जाएंगे।

जबकि मुंबई में आज बरसात हो रही है। मानसून के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। मुंबई से अल्फा न्यूज़ इंडिया के वरिष्ठ संवाददाता अरुण कौशिक के मुताबिक मुंबई में झमाझम इंद्र देवता बरसात बरसा रहे हैं। मौसम खूब खुशगवार है। तन झुलसाती गर्मी से राहत मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। सब ने राहत की सांस ली है।

दिल्ली में भी काले बादल छाए हुए हैं। दिल्ली से अल्फा न्यूज़ इंडिया की वरिष्ठ संवाददाता सुमन वेदवाल के मुताबिक यहां भी इंद्र देवता कभी भी अपनी खुशी से बरसात करके दिल्ली वासियों को राहत दिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109306

+

Visitors