चंडीगढ़:- 7 जून: आरके विक्रमा शर्मा /राजेश पठानिया/ अनिल शारदा:– मौसम विभाग ने पिछले महीने ही स्पष्ट कर दिया था कि इस बार मॉनसून 16 -17 जून को सक्रियता से उत्तरी भारत में फैल कर बरसात करेगा।
मौसम विभाग ने अब जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 5-7 दिनों में यानी 15-17 जून तारीख को खूब झमाझम बरसात का आगाज होगा। लोगों को पसीने से और चलने वाली लू से झुलसाने वाली गर्मी से बिल्कुल राहत मिलेगी। भौतिक जीवन में नई स्फूर्ति उमंग आएगी। और चारों ओर एक बार फिर हरियाली लहराएगी। पानी की गंभीर समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। और जिन पैदावार फसलों को पानी की जरूरत है। वह भी पूरी हो जाएगी। बरसाती मौसम की फसलों के लिए 16 तारीख से शुरू होने वाली मानसून वरदान साबित होगी।