16 जुलाई से दो दिवसीय बैठक में सोहनी सिटी में लगेगा ब्राह्मणों का जमावड़ा

Loading

चंडीगढ़: 2 जून:-आरके विक्रमा शर्मा /करण शर्मा/ अनिल शारदा/ हरीश शर्मा प्रस्तुति:—श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ को ऑल इंडिया ब्राह्मण फ़ेडरेशन की ओर से मिला एक विशेष दायित्व।
ऑल इंडिया ब्राह्मण फ़ेडरेशन की कार्यकारिणी की एक बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप ज्योति द्वारा निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी की आगामी बैठक चण्डीगढ़ में की जाय। श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री यशपाल तिवारी ने बताया कि ऑल इंडिया ब्राह्मण फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित श्री पद्म प्रकाश शर्मा अन्य पदाधिकारियों सहित चण्डीगढ़ आए और श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों से सम्पर्क करके 16 और 17 जुलाई 2022 (शनिवार और रविवार) को चण्डीगढ़ में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन की रूपरेखा तैयार की और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। 16 और 17 जुलाई 2022 की बैठक में विभिन्न राज्यों से अनेक सभाओं के प्रतिनिधियों के चण्डीगढ़ में एकत्रित होंगे। ये बैठक ऑल इंडिया ब्राह्मण फ़ेडरेशन के प्रधान डॉक्टर प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में होगी जिसमें अन्य विषय बिंदुओं के अतिरिक्त सभाओं के तथा फ़ेडरेशन के संगठन के बारे में विशेष चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

533665

+

Visitors