हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों के सवार सकुशल गुप्ता जी प्राथमिक चिकित्सा बाद घर लौटे

Loading

पंचकूला: 20 मई: आरके विक्रमा शर्मा/ हरीश शर्मा/ करण शर्मा:— हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की सरकारी कार क्षतिग्रस्त होने से गुप्ता जी बाल बाल गंभीर रूप से जख्मी होने से बचे!! खुशी की बात तो यह है कि गाड़ी में सवार अन्य लोग और दूसरी गाड़ी के भी सभी लोग सुरक्षित और सकुशल हैं!

ज्ञानचंद गुप्ता ने भगवान का धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों गाड़ियों में सवार लोग बिल्कुल ठीक-ठाक हैं। हालांकि उनको कार में अचानक टक्कर होने से एकदम झटका लगने से पीठ में दर्द शुरू हुआ। ज्ञान चंद गुप्ता जी को तुरंत सेक्टर 6 जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनके एक्स-रे आदि किए गए। और अन्य टेस्ट भी करने के बाद पाया गया कि वह एकदम स्वस्थ हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन और अस्पताल की प्रभारी डॉ मुक्ता कुमार ने भी की है।

गुप्ता जी की इसीजी भी की गई है। और सभी रिपोर्ट्स बिल्कुल दुरुस्त पाए गए हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। और दो-तीन दिन कंप्लीट रेस्ट के लिए सुझाव दिए गए हैं।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की कार दुर्घटना की खबर जैसे ही पंचकूला में फैली उनके चाहने वाले तुरंत अस्पताल की ओर लपके। और देखते-देखते अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन पंचकूला पुलिस ने बड़ी संयम और मुस्तैदी से स्थिति पर कंट्रोल बनाए रखा। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की जांच की जा रही है। लेकिन फिलहाल किसी के भी जानी नुकसान की खबर नहीं है। गाड़ियां जरूर काफी हद तक क्षतिग्रस्त हुई हैं। गुप्ता जी ने भगवान जी का धन्यवाद किया है कि उन्होंने दोनों कारों के सवारों को सकुशल बचाए रखा। हालांकि गाड़ियों का नुकसान जरूर हुआ है। ज्ञान चंद गुप्ता के लिए जहां-जहां खबर पहुंची। वहां पर  लोगों ने अपने अपने भगवान से इष्ट देवता से गुप्ता जी के और अन्य लोगों के स्वस्थ सकुशल होने पर बधाई देते हुए मंगलकामनाएं भी कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109055

+

Visitors