खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ के विजेताओं को राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं

Loading

चण्डीगढ़:- 4 मई :एम आर के विक्रमा शर्मा/ अनिल शारदा प्रस्तुति:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने बैंगलुरू में आयोजित ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’’ में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यलय, जींद की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतने पर युवा खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं। छात्राओं ने लगभग सभी प्रतिस्पर्धाओं में पदक हासिल कर यह दिखा दिया है कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी हैं।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र देश के शीर्ष सात तथा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद शीर्ष 15 में नाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय चार खेलों में ओवरऑल चैंपियन रहा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुल 39 पदक हासिल किए हैं, जिनमें 10 स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। इसी तरह चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के छात्रों ने कुल 12 पदक हासिल किए हैं, जिनमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला टीम ने कराटे में, तीरंदाजी में पुरुष और महिला टीमों ने, कबड्डी (महिला) में और मुक्केबाजी (महिला) में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी तरह, सीआरएसयू की पुरुष टीम ने कराटे में तृतीय व महिला टीम ने मुक्केबाजी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94449

+

Visitors